प्रेगनेंसी में मां को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए गर्भवती महिला का पूरा डाइट प्लान

Diet Plan For Pregnant Women : गर्भावस्था यानी प्रेगनेंसी 9 महीने का एक ऐसा सफर है, जो किसी भी महिला के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में आपको अपने खानपान का ख्याल काफी ज्यादा रखने की जरूरत होती है। क्योंकि इससे आपकी और होने वाले बच्चे दोनों की सेहत पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं गर्भवती महिला का पूरा डाइट प्लान...

Diet Plan For Pregnant Women : गर्भावस्था एक खूबसूरत सफर है। इस दौरान हर एक निवाला मायने रखता है। इस समय जो भी मां खाती है, वही आने वाले बच्चे की सेहत और विकास की नींव बनता है। इसलिए इस समय खाने-पीने की आदतों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना जरूरी होता है। इन दिनों का खानपान बच्चे के जीवन भर चुस्त-दुस्त रखने में मदद करता है। इसलिए इन दिनों में आपको अपने खानपान का ख्याल बहुत ज्यादा रखना चाहिए। आइए जानते हैं गर्भवती महिला का पूरा डाइट प्लान...

diet plan for pregnant women

सबसे पहले बात करें पौष्टिक आहार की, तो गर्भवती महिला को रोजाना दूध या दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट जरूर लेने चाहिए, क्योंकि इनमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो बच्चे की हड्डियों और दांतों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही, मौसमी फल और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ आदि खाने से शरीर को आयरन और फोलिक एसिड मिलता है, जो खून की कमी को दूर रखता है और बच्चे के ब्रेन डेवेलपमेंट में मदद करता है।

End of Feed