डायबिटीज है लेकिन चीनी का चाहिए स्‍वाद, तो समाधान है, खाने की चीजों में करें इस पत्‍ते का इस्‍तेमाल

डायबिटीज में भी मीठे का स्‍वाद लिया जा सकता है। इससे आपको ब्‍लड शुगर स्‍पाइक का खतरा नहीं होगा। एक पत्‍ता है तो इस बात में आपकी मदद कर सकता है। जानें इस बारे में।

नई दिल्ली : डायबिटीज के मरीजों के लिए मीठा खाना हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है। उन्हें लगातार चीनी से परहेज करने की सलाह दी जाती है, लेकिन मीठे का स्वाद पूरी तरह छोड़ना आसान नहीं होता। ऐसे में एक प्राकृतिक विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, वह है स्टीविया। यह एक ऐसा प्राकृतिक स्वीटनर है, जो चीनी की तरह मीठा तो है, लेकिन यह ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता। यही वजह है कि डॉक्टर और विशेषज्ञ इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद मानते हैं।

stevia leaf uses

स्टीविया एक हर्बल स्वीटनर है

स्टीविया एक हर्बल स्वीटनर है, जो उत्तर और दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली हर्ब से प्राप्त होता है। भारत में इसे ‘मीठी तुलसी’ भी कहा जाता है। इस पौधे की पत्तियां चीनी से 50 से 300 गुना ज्यादा मीठी होती हैं, लेकिन खास बात यह है कि इनमें कैलोरी नहीं के बराबर होती है। स्टीविया में मौजूद स्टेविओल ग्लाइकोसाइड नामक तत्व इसे बेहद मीठा बनाते हैं, यह शरीर में ग्लूकोज के स्तर को प्रभावित नहीं करता। नतीजतन, यह मधुमेह रोगियों के लिए एक सुरक्षित विकल्प बन जाता है।

End of Feed