लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल दोनों मिलकर हमारे वजन को बढ़ाने का काम करते हैं। बढ़ा हुआ वजन न केवल आपके लुक को खराब करता है बल्कि इससे हमारी सेहत को कई तरह की समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं। वहीं एक बार यदि वजन बढ़ जाए तो इसे कम कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके दिन की पहली मील यानी आपका नाश्ता आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। जी हां आज हम आपको 3 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें नाश्ते में खाने पर आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकती हैं।
मसाला ओट्स
सुबह के खाने के लिए ओट्स सबसे अच्छा फूड है। भरपूर फाइबर और जरूरी पोषक तत्व होने के कारण ओट्स वेट लॉस में आपकी मदद कर सकते हैं। लेकिन केवल ओट्स की जगह आप इसमें कई तरह की सब्जियां, मसाले और नींबू भी डाल सकते हैं। ये आपके ओट्स के टेस्ट को काफी हद तक और बढ़ा देते हैं। सुबह का ये हेल्दी नाश्ता आपकी वेट लॉस में काफी मदद करता है।
अंकुरित अनाज
अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स आपके लिए एक बेस्ट नाश्ता साबित हो सकता है। हेल्दी रहने के साथ-साथ ये आपकी वेट लॉस में भी काफी मदद करता है। विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट गुणों की खान स्प्राउट्स आपको दिन भर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं। इसे टेस्टी बनाने के लिए आप आप इसमें टमाटर, प्याज और नींबू भी मिला सकते हैं।
मूंग दाल चीला
प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंग दाल से बना चीला आपकी वेट लॉस में भी मदद कर सकता है। जी हां मूंग दाल को पीसकर तैयार किया गया चीला नाश्ते का हेल्दी और टेस्टी विकल्प हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
