रात का खाना बन सकता है दवा जैसा असरदार, गर्मियों में डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक डिनर

Diabetes Friendly Ayurvedic Dinner: क्या रात का खाना आपके ब्लड शुगर को भी प्रभावित करता है? आयुर्वेदिक के अनुसार गर्मियों में हल्का और सही डिनर डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। जानिए 5 ऐसे आयुर्वेदिक डिनर विकल्प, जो पाचन को बेहतर बनाने, ब्लड शुगर को स्थिर रखने और अच्छी नींद दिलाने में मददगार हो सकते हैं।

Diabetes Friendly Ayurvedic Dinner: आपने देखा होगा कि डायबिटीज होने पर लोग अक्सर मीठा कम करने, दवा समय पर लेने और सुबह की डाइट पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन एक ऐसी चीज भी है जो आपके ब्लड शुगर पर बड़ा असर डाल सकती है और ज्यादातर लोग उसे नजरअंदाज कर देते हैं। यह चीज है आपका रात का खाना यानी डिनर। हेल्थ इंफ्लुएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. नील सावलिया के मुताबिक, आयुर्वेद में रात का भोजन दिन का सबसे हल्का भोजन माना जाता है।

Diabetes Friendly Ayurvedic Dinner

डायटिबीज के मरीजों के लिए 5 बेस्ट डिनर के विकल्प

अगर रात में बहुत ज्यादा या भारी खाना खा लिया जाए तो पेट को उसे पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे रात में बेचैनी, पेट फूलना, नींद खराब होना और सुबह उठते ही कुछ खाने की तेज इच्छा जैसी परेशानियां हो सकती हैं। गर्मियों में इस तरह की समस्याएं और बढ़ सकती है। इसलिए डॉ. ऐसे हल्के और आसानी से पचने वाले डिनर की सलाह देते हैं, जो पेट को आराम दें और ब्लड शुगर को संभालकर रखने में मदद करें।

End of Feed