Diabetes Controlling tips: शुगर के मरीज नियमित रूप से डाइट में करें दाल को शामिल , जल्द कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 10, 2023, 04:35 PM IST

अगर आप अपने शुगर को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो नियमित आहार में दाल को शामिल करें। इसमें पोषक तत्वों के साथ मिलने वाली प्रोटीन आपको स्वस्थ्य रखेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दाल में सॉल्यूबल और नॉन-सॉल्यूबल डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं जो रक्त में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।

अगर आप अपने शुगर को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो नियमित आहार में दाल को शामिल करें। इसमें पोषक तत्वों के साथ मिलने वाली प्रोटीन आपको स्वस्थ्य रखेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दाल में सॉल्यूबल और नॉन-सॉल्यूबल डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं जो रक्त में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। साथ ही, अघुलनशील फाइबर मरीजों को कब्ज की परेशानी से दूर रखता है।

शुगर के मरीज के नियमित आहार में जरूरी है दाल

हर उम्र में शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रोटीन की हर रोज तय मात्रा में जरूरत होती है। लिहाजा दालों का पोषण सुरक्षा में बेहद महत्व है। यही वजह है कि सरकार चाहती है कि हर आम एवं खास की थाली में जरूरी मात्रा में कोई न कोई दाल जरूर हो। संयोग से उत्तर प्रदेश दलहन की सर्वाधिक पैदावार वाला भी राज्य है। ऐसे में इसकी भूमिका भी दलहनी फसलों के उत्पादन में महत्वपूर्ण हो जाती है। प्रदेश सरकार लगातार इस बारे में प्रयास भी कर रही है।

End of Feed