हेल्थ

Weight Loss Tips: गर्मियों में तेजी से घटाना चाहते हैं वजन, तो डाइट में आज ही शामिल करें ये सब्जियां

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 11, 2023, 07:23 AM IST

बाहर का जरूरत से ज्यादा खाने की वजह से लोगों का वजन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के टिप्स भी अपना रहे हैं। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है।

Image

वजन घटाने के लिए इन सब्जियों को अपनी डाइट में करें शामिल

Weight Loss Tips: मोटापा इन दिनों सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। गलत खान पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। बाहर का जरूरत से ज्यादा खाने की वजह से लोगों का वजन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के टिप्स भी अपना रहे हैं। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है। वजन घटाने के लिए गर्मियों का मौसम सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस मौसम में आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। ऐसे में आप अपना वजन तेजी से घटाने के लिए इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए इन सब्जियों को अपनी डाइट में करें शामिल

लौकी

लौकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। फाइबर से भरपूर लौकी का सेवन कर आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। इस सब्ज़ी में 92 प्रतिशत पानी होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है।

खीरा

खीरा गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखता है। खीरा में 96 प्रतिशत पानी होता है। इसके अलावा यह फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में खीरे को अपनी डाइट में शामिल कर आप वजन घटा सकते हैं।

करेला

करेला खाने में जितना कड़वा होता है सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद माना जाता है। फाइबर का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से करेला वजन घटाने में मदद करता है। ऐसे में गर्मियों में अपना वजन घटाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

भिंडी

भिंडी का सेवन कर भी आप वजन घटा सकते हैं। यह फाइबर से भरपूर होती है। इसके अलावा भींडी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article