हेल्थ

Bitter Mouth Remedies: बुखार ने बिगाड़ दिया है मुंह का स्वाद, इन घरेलू उपाय से लौटेगा पहले जैसा टेस्ट

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 10, 2023, 12:43 PM IST

बुखार में मुंह का स्वाद बिगड़ना एक आम बात है। इस दौरान किसी भी खाने का स्वाद महसूस नहीं होता है। कम नमक वाली चीजें भी ज्यादा नमकीन लगती है। ऐसी तमाम तरह की दिक्कतें बुखार में देखने को मिलती है।

Image

Bitter Mouth Remedies

Bitter Mouth Remedies: बदलते मौसेम के साथ कई लोग बीमार पड़ते हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार में कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। बुखार में मुंह का स्वाद बिगड़ना एक आम बात है। इस दौरान किसी भी खाने का स्वाद महसूस नहीं होता है। कम नमक वाली चीजें भी ज्यादा नमकीन लगती है। ऐसी तमाम तरह की दिक्कतें बुखार में देखने को मिलती है। अक्सर देखने को मिलता है कि तेज बुखार में तपने के दौरान या फिर ठीक होने के बाद भी कुछ लोगों के मुंह का स्वाद चला जाता है। जिसकी वजह से उन्हें कुछ भी खाने का मन नहीं करता है जिस वजह से उन्हें कमजोरी भी महसूस होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मुंह के कड़वेपन को दूर कर सकते हैं और पहले जैसा स्वाद भी पा सकते हैं।

मुंह के बिगड़े हुए स्वाद को कैसे ठीक करें?

सेब का सिरका

इसके लिए एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका और थोड़ा सा शहद मिलाएं और इसे पिएं। ऐसा रोजाना करने से मुंह का स्वाद जल्द लौटेगा।

बेकिंग सोडा

एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाएं और फिर इससे दांतों को ब्रश करें। इसे रोजाना दिन में एक बार करें। जल्द खाने का स्वाद महसूस होने लगेगा।

गर्म पानी और नमक

एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं और इससे गार्गल करें। दिन में कम से कम 2-3 बार गार्गल जरूर करें। जल्द फर्क दिखेगा।

हल्दी और नींबू

आधा चम्मच हल्दी पाउडर में नींबू के रस को मिलाएं। इस पेस्ट को अपनी जीभ और अपने मुंह के अंदर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। जल्द खाने का स्वाद मिलेगा।

नींबू और गर्म पानी

एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस मिलाएं और फिर इस घोल से कुल्ला करें। रोजाना दिन में एक बार ऐसा करने से एक सप्ताह के अंदर पहले जैसा स्वाद लौट आएगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article