देश के इस राज्य में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का प्रकोप, 76 मरीजों में पाया गया वायरस, शुरू होगी डोर-टू-डोर मॉनिटरिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 15, 2024, 08:41 AM IST

Dengue Malaria Outbreak Increased In Jharkhand: झारखंड से यह खबर आ रही है कि यहां डेंगू-मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही, आसपास के इलाकों से भी लगातार मामलों की पुष्टि हो रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा अब सभी इलाकों में घर-घर जाकर मॉनिटरिंग की जाएगी।

Dengue Malaria Outbreak Increased In Jharkhand: बरसात के बढ़ते ही अब देशभर से डेंगू-मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं। देशभर में अब वायरस पैर पसार रहा है। वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते झारखंड से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अस्पतालों में लगातार डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आपको बता दें कि यहां वायरस से पीड़ित 76 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। रांची, जमशेदपुर, खूंटी, हजारीबाग, धनबाद, पलामू और गढ़वा जिले में तकरीबन 100 लोगों के चपेट में आने की खबर है। वायरस के लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की परेशानियां बढ़ा दी हैं। डेंगू-मलेरिया के बढ़ते मामलों के चलते गंभीर है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि अभी तक वायरस की वजह से जान माल की हानि नहीं हुई है। कई लोग इलाज के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं।

Dengue Malaria Outbreak Increased In Jharkhand

Dengue Malaria Outbreak Increased In Jharkhand

60 हजार से ज्यादा हो चुकीं जांच

आपको बता दें कि प्रशासन गठित सर्विलांस टी डेंगू की जांच अभियान में जुड़ी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक 60 हजार से ज्यादा घरों में डेंगू-मलेरिया की जांच की जा चुकी है। लगभग 360 घरों में डेंगू का लार्वा भी पाया गया है। वहीं, रांची में 24 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की खबर है। खूंटी के सदर अस्पताल में भी दो दर्जन से अधिक लोग इलाज के लिए भर्ती हुुए हैं। इलाकों में लगातार डेंगू की रोकथाम और लार्वा नष्ट करने के लिए दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।

End of Feed