प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में दीपिका को सहना पड़ा गंभीर दर्द, जानिए इसके कारण और महिलाएं कैसे पा सकती हैं राहत

Pregnancy Pain In Third Trimester Prevention Tips: दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी जर्नी कई महिलाओं के लिए सीख है। उन्होंने बताया कि चाहे दर्द कितना भी गहरा क्यों न हो, सही जानकारी, सपोर्ट और देखभाल से उस पर काबू पाया जा सकता है। हाल ही में अपने एक इंटर्व्यू में एक्ट्रेस ने बताया की प्रेग्नेंसी के आखिरी समय में उन्हें काफी गंभीर दर्द का सामना करना पड़ा था। यहां जानिए आखिर ऐसा क्यों होता है और गर्भवती महिलाएं कैसे इससे राहत पा सकती हैं।

Pregnancy Pain In Third Trimester Prevention Tips: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि यह सफर उनके लिए जितना खूबसूरत था, उतना ही तकलीफदेह भी। खासकर प्रेग्नेंसी के आखिरी तीन महीने दीपिका के लिए काफी मुश्किल भरे रहे। उन्हें कमर और रीढ़ की हड्डी में काफी तेज दर्द का सामना करना पड़ा। इस दर्द को झेलना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन परिवार का साथ और कुछ जरूरी हेल्थ टिप्स ने उन्हें राहत दिलाई। आइए जानते हैं किन कारणों से होता है ऐसा दर्द और इससे बचने या राहत पाने के क्या उपाय हो सकते हैं।

Pregnancy Pain In Third Trimester Prevention Tips

Pregnancy Pain In Third Trimester Prevention Tips

प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में क्यों बढ़ता है दर्द?

गर्भावस्था के आखिरी तीन महीने यानी तीसरी तिमाही में बच्चे का वजन तेजी से बढ़ता है। इसी वजह से मां के शरीर पर दबाव भी ज्यादा पड़ता है, खासकर पीठ, कमर और पैरों पर। दीपिका ने बताया कि इस दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में काफी तेज दर्द रहता था। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर की नसों और मांसपेशियों पर बच्चे के वजन का सीधा असर पड़ता है।

End of Feed