Health benefits of Meditation: योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, यह बात आप भली-भांति जानते हैं। इसकी महत्वता को देखते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया है। इस बार योग दिवस मनाते हुए हमें दस साल का समय पूरा हो गया है। योग की इस महत्वता को भारत में लंबे समय से लोग पहचानते हैं, इसलिए हमारे ऋषियों ने योग की एक महान परंपरा को शुरु किया था। जिसे आज भी बखूबी आगे बढ़ाया जा रहा है। योग का एक अंग मेडीटेशन हमारी सेहत के लिए काफी लाभ पहुंचाता है। इसको लेकर हुई एक रिसर्च के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
benefits of meditation
क्या कहती है रिसर्च?
न्यूयॉर्क की बिंगहैम्पटन यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च (Research on Meditation) में सामने आया कि, रोजाना मेडीटेशन करने से हमारा दिमाग उन दो कनेक्शन को आपस में जोड़ता है जो हमें एकाग्र रहने में काफी मदद करते हैं।
रिसर्च में क्या आया सामने?
यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. वेंसचेंक ने अपनी इस रिसर्च में 10 स्टूडेंट को शामिल किया। जिनके ऊपर 8 हफ्तों तक इस शोध को किया गया। इस शोध में 8 हफ्तों तक सप्ताह में 5 दिन मेडिटेशन करने के आंकड़े पेश किए गए। 8 हफ्तों बाद इन स्टूडेंट्स के ब्रेन की मैपिंग कराई गई। जिसमें सामने आया कि इनके दिमाग में कुछ ऐसे बदलाव हुए हैं जो हमारी एकाग्रता को बढ़ाने में काफी कारगर साबित हो सकते हैं।10 मिनट मेडिटेशन करने के फायदे (Benefits of 10 minutes meditation)
- इससे आपके तनाव में भारी कमी आएगी जिससे आप पहले से ज्यादा शांत रहने लगेगें।
- इससे आपकी एकाग्रता को बढ़ावा मिलता है, जिससे आप किसी भी चीज पर पहले से ज्यादा फोकस कर पाते हैं।
- यह आपकी नींद को भी बेहतर बनाता है, क्योंकि इससे आपका कोर्टिसोल लेवल कम हो जाता है।
- यह आपको खुद के काफी नजदीक ले जाने का काम करता है। जिससे आप आध्यात्मिक उन्नति होती है।
