हमारे खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण त्वचा संबंधी कई तरह की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। वहीं शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी त्वचा की समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं। आज यानी 25 जून को World Vitiligo Day के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है। विटिलिगो स्किन की एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसमें हमारी स्किन का रंग उड़ने लगता है और सफेद दाग हमारे शरीर पर हो जाते हैं। हालांकि आपको यह जानना जरूरी है कि स्किन पर दिख रहे सभी सफेद दाग विटिलिगो की वजह से नहीं होते हैं। बल्कि त्वचा पर सफेद दाग कभी-कभी ड्राई स्किन के कारण भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं दोनों में क्या है अंतर और कैसे करें पहचान?
स्किन पर ड्राइनेस के लक्षण (Symptoms of Dry skin patches)
- त्वचा का रूखापन बढ़ जाना।
- स्किन पर (विशेषकर हाथ-पैरों पर) पपड़ी बनना।
- इन स्पॉट में काफी खुजली का होना।
- नहाने के बाद समस्या का बढ़ जाना।
विटिलिगो के लक्षण (Symptoms of Vitiligo)
- इसमें त्वचा पर पीले और सफेद रंग के धब्बे दिखाई देते हैं।
- इन सफेद पैच का धीरे-धीरे पूरे शरीर पर फैलना।
- चेहरे, कोहनी और भौं से पैच की शुरुआत होना।
- इसके साथ ही आपस में रगड़ने वाली स्किन में लक्षण ज्यादा दिखना।
