दही में चीनी मिलाकर खाएं या नमक? क्या होता है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद, जानें किससे शरीर में आती है फौलादी ताकत

How To Eat Curd With Salt Or Sugar: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग दही का रायता बनाकर खाते हैं, तो कुछ दही में चीनी मिलाकर खाते हैं या लस्सी पीते हैं। ऐसे में उनके मन में कई बार यह सवाल आता है कि आखिर दही खाने का बेस्ट तरीका क्या है, जिससे शरीर को इसके अधिकतम लाभ मिल सके, किस चीज का सेवन करने से शरीर में फौलादी ताकत आती है। यहां जानें सबकुछ..

How To Eat Curd With Salt Or Sugar: सर्दियों में दही का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। आमतौर पर लोग ऐसा मानते हैं कि ठंड में दही का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है, आयुर्वेद की संहिताओं में यह बताया गया है कि दही की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करती है, आंतों स्वस्थ और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।

Dahi me namak dale ya chini

Dahi me namak dale ya chini

आपने देखा होगा कि लोग दही का कई तरह से सेवन करते हैं। कुछ लोग सीधे तौर पर इसका सेवन करते हैं, तो कुछ इसकी मदद से कई तरह के पकवान बनाकर खाते हैं। दही में चीनी, मीठी लस्सी, रायता और स्मूदी आदि के रूप में भी इसका सेवन काफी अधिक किया जाता है। लेकिन बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता है कि दही का सेवन चीनी के साथ करना ज्यादा फायदेमंद होता है या इसमें नमक मिलाकर खाना? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

End of Feed