कैंसर के मरीज हो जाएं सावधान, कोविड की से बढ़ रहा इस बीमारी का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा

एक अध्ययन के अनुसार, कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती कैंसर रोगियों और कैंसर रोधी दवाएं लेने वालों में शिराओं से संबंधित थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (वीटीई) विकसित होने का खतरा बढ़ सकता है - जो नसों में संभावित रूप से गंभीर खून के थक्‍के बना सकते हैं।जेएएमए ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन से पता चला है कि सिस्टमिक एंटी-कैंसर उपचार लेने वालों में वीटीई का जोखिम यह उपचार नहीं लेने वालों की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक था।

blood clotting

कैलिफोर्निया, सिनसिनाटी, टेक्सास विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं ने कहा, हालांकि, दवाएं धमनी से संबंधित थ्रोम्बोम्बोलिज्म के उच्च जोखिम से जुड़ी नहीं थीं। उन्होंने पेपर में लिखा, "ये निष्कर्ष कैंसर के रोगियों में कोविड-19 संबंधित थ्रोम्बोएम्बोलिज्म से जुड़ी रुग्णता और मृत्यु दर को रोकने के लिए करीबी निगरानी और शायद व्यक्तिगत थ्रोम्बोप्रोफिलैक्सिस की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हैं।"

End of Feed