क्या फिर से आने वाली है COVID 19 की लहर? कोविड के नए वेरिएंट FLiRT ने बढ़ाई डॉक्टरों की चिंता

COVID 19 New Variant: दिसंबर में एक बार फिर से कोविड संक्रमण में तेजी के बाद हालात सुधर रहे थे। ऐसे में कोविड का यह नया वेरिएंट मुश्किलें पैदा कर सकता है। कोविड के इस नए वैरिएंट को वैज्ञानिकों ने FLiRT नाम दिया है।

पिछले कुछ सप्ताह में कोविड के नए वैरिएंट की बात सामने आई है। दिसंबर में एक बार फिर से कोविड संक्रमण में तेजी के बाद हालात सुधर रहे थे। ऐसे में कोविड का यह नया वेरिएंट मुश्किलें पैदा कर सकता है। कोविड के इस नए वैरिएंट को वैज्ञानिकों ने FLiRT नाम दिया है। कोविड के इस नए वैरिएंट के कुछ गंभीर फीचर्स हैं जैसे स्पाइक प्रोटीन में बदलाव, जो COVID-19 के मूल कारण SARS-CoV-2 वायरस को शरीर में पैदा करता है। फिलहाल कोविड का यह वेरिएंट अमेरिका के कुछ हिस्सों में लोगों के अंदर पाया गया है।

COVID 19 New Variant FLiRT

COVID का नया वेरिएंट - FLiRT

अमेरिका के बफ़ेलो यूनिवर्सिटी में जैकब्स स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड बायोमेडिकल साइंसेज में संक्रामक रोग के प्रमुख थॉमस ए रूसो कहते हैं कि, 'हमारे पास कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों की बड़ी आबादी है,जिससे ये नया वैरिएंट चिंता का सबब बन सकता है।'

End of Feed