COVID-19 Cases: देश में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का प्रकोप, जानिए किस तरह से खुद को रख सकते हैं महफूज

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 13, 2023, 10:21 AM IST

Coronavirus Symptoms: देखा गया है कि समय के साथ कोरोना वायरस के लक्षणों में भी बदलाव आया है। पिछले कुछ महीनों में मरीजों में गठिया के मामले भी सामने आए हैं। आइये जानते हैं कोरोना के नए लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है-

COVID-19 Cases: दो साल पहले पूरी दुनिया को हिलाकर रख देने वाले कोरोना ने भारत में एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि चीन में कोरोना के नए वैरिएंट ने कई लोगों की जान ले ली है और हर दिन हजारों मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। Omicron के BA.5.2 और BF.7 वेरिएंट ने चीन में सबसे ज्यादा कहर बरपाया है। अब यह वैरिएंट भारत में चिंता का कारण बन गया है।

COVID-19 Cases, Covid 19, Corona Update in India

COVID-19 Update: देश में 223 दिन बाद आए कोरोना के 7 हजार से ज्यादा नए मामले

भारत में बुधवार (12 अप्रैल) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोरोना वायरस के 7,830 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 223 दिनों में भारत में दर्ज किए गए दैनिक मामलों की सबसे अधिक संख्या है। इससे पहले पिछले साल एक सितंबर को देश में संक्रमण के रोजाना के सर्वाधिक 7,946 मामले सामने आए थे। वहीं, देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 40,215 हो गई है। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 4 करोड़ 47 लाख 76 हजार 2 हो गई है।

End of Feed