हेल्थ

Health Care: बुखार आने पर इन चीजों से बना लें दूरी, कम होने बजाय बढ़ सकता है शरीर का तापमान

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 13, 2023, 10:47 AM IST

How to cure fever: बुखार होने से न सिर्फ शरीर में कमजोरी आती है बल्कि लंबे समय तक बुखार रहने से वजन कम होना, सिरदर्द, दिमाग खराब होना और कई तरह की बीमारियां भी आपको घेर लेती हैं। ऐसे में बुखार आता है तो कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए, अन्यथा बुखार कम होने के बजाय और बढ़ जाता है; आइये जानते हैं-

Image

Diet During Fever: बुखार आने पर क्या खाएं और क्या न खाएं?

Photo : iStock

Health Care: मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, बुखार की समस्या आजकल आम हो गई है. मौसम बदलते ही हर घर में आपको कम से कम एक बार बुखार का मरीज जरूर मिल जाएगा। लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि बुखार के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। बुखार के कारण मुंह में कड़वा स्वाद आ जाता है। ऐसे में बहुत से लोग कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं। लेकिन बुखार के दौरान गलत चीजें खाने से आपके शरीर का तापमान और भी ज्यादा बढ़ सकता है। जानिए ऐसे समय में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

रेड वाइन - Red Wine

बुखार के दौरान शराब पीने की आदत आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। बुखार की स्थिति में शराब में मौजूद घटक शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

चॉकलेट - Chocolate

कई लोग बुखार में मुंह का स्वाद खराब होने की वजह से चॉकलेट खाते हैं, लेकिन बुखार में चॉकलेट खाना हानिकारक हो सकता है क्योंकि चॉकलेट में जहरीला एमाइन होता है जो हिस्टामाइन के टूटने को कम करता है।

प्रोसेस्ड मीट - Processed Meat

अगर आपको बुखार है , तो प्रोसेस्ड मीट न खाएं क्योंकि इस तरह के मीट में हिस्टामाइन की मात्रा अधिक होती है, जो आपके लीवर और मेटाबॉलिज्म पर हमला करता है।

तरबूज - Watermelon

वैसे तो गर्मियों में तरबूज खाना सेहतमंद और बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन बुखार के दौरान इसे खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे बुखार और हैजा होने की संभावना बढ़ जाती है।

कॉफी या चाय - Coffee or Tea

बुखार के दौरान चाय, कॉफी या शराब जैसे कैफीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये पचने में समय लेते हैं और डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में बुखार के दौरान इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए और मीठा कम खाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

प्रणव मिश्र
प्रणव मिश्रauthor

मीडिया में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हैं। इस दौरान इन्होंने मुख्य रूप से टीवी प्रोग्राम के लिए रिसर्च, रिपोर्टिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काम किया है। इससे पहले जनसत्ता, लोकसभा टीवी/संसद टीवी, पेबेल मीडिया नेटवर्क, टाइम 8, डीडी न्यूज़ के लिए काम कर चुके हैं। इस समय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पेशल करेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

और पढ़ें
End of Article