6 साल से छोटे बच्चों को कफ सिरप पिलाना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी

अगर आप भी खांसी होने पर बच्चों को कफ सिरप देते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बता दें छोटे बच्चों को कफ सिरप देना काफी खतरनाक हो सकता है। अगर बिना जांच के बच्चों को कफ सिरप दिया जाता है तो यह जानलेवा हो सकता है। इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट भी चेतावनी दे रहे हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

6 साल से छोटे बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के कफ सिरप देना जानलेवा साबित हो सकता है। देश के जाने-माने पीडियाट्रिशियन डॉक्टर रवि मलिक ने कहा कि 6 साल से छोटे बच्चों को कफ सिरप देना ही नहीं चाहिए।चिकित्सा विशेषज्ञों और बाल रोग विशेषज्ञों की तमाम संस्थाओं ने साफ चेतावनी दी है कि बच्चों में कफ (बलगम) को दबाने वाली दवाइयां न तो लाभकारी होती हैं और कई बार नुकसानदेह भी साबित हो सकती हैं।

6 साल से छोटे बच्चों को कफ सिरप पिलाना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी

बच्चों को कफ सिरप से कोई फायदा नहीं

कफ सिरप में मौजूद कुछ रसायन जैसे डेक्सट्रोमेथॉरफैन (Dextromethorphan) बच्चों की हृदय गति (हार्टबीट) और अन्य अंगों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। यदि यह दवाइयां गलत मात्रा में दे दी जाएं, तो यह जानलेवा भी हो सकती हैं।

End of Feed