Contaminated Food: आपकी थाली में छुपा खतरा, रोज खाई जाने वाली ये 3 चीजें हैं सबसे ज्यादा दूषित, डॉक्टर ने बताई सच्चाई

Foods With Harmful Contaminants: क्या आपने कभी सोचा है आप जो फल-सब्जियां रोज खा रहे हैं, वे कितनी सुरक्षित हैं? डॉक्टर की राय में ये केमिकल से भरे होते हैं। जानिए खाते समय क्या सावधानी बरतें।

Foods With Harmful Contaminants: हम अक्सर यही सोचकर फल और सब्जियां खाते हैं कि इससे हमारी सेहत अच्छी रहेगी। और ये बात काफी हद तक सही भी है। लेकिन आजकल खेती में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स और पेस्टिसाइड्स ने इस हेल्दी तस्वीर को थोड़ा बदल दिया है। हेल्थ इंफ्लुएंसर और ऑर्थोपेडिशियन डॉ. मनन वोहरा के मुताबिक, कुछ ऐसी आम चीजें हैं जो हमारी रोज की डाइट का हिस्सा हैं, लेकिन उनमें पेस्टिसाइड के अवशेष ज्यादा पाए जाते हैं। इसका मतलब ये नहीं कि आप इन्हें खाना छोड़ दें, बल्कि बस थोड़ी समझदारी और सही तरीका अपनाना जरूरी है। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं..

Contaminated Food Foods With Harmful Contaminants​​

रोज खाई जाने वाली ये चीजें हैं सबसे ज्यादा दूषित

रोज खाई जाने वाली ये 3 चीजें हैं सबसे ज्यादा दूषित - Common Contaminated Food List

पालक (Spinach)

पालक का नाम आते ही दिमाग में हेल्थ और न्यूट्रिशन की बात आती है। लेकिन इसकी पत्तियां बड़ी और खुली होती हैं, जिस वजह से पेस्टिसाइड आसानी से इन पर चिपक जाते हैं। डॉ. मनन वोहरा बताते हैं कि सिर्फ एक बार पानी से धोना काफी नहीं होता। बेहतर है कि आप इसे 2-3 बार धोएं और थोड़ी देर नमक या बेकिंग सोडा वाले पानी में भिगोकर रखें। इससे ऊपर जमी गंदगी और केमिकल्स काफी हद तक हट जाते हैं।

End of Feed