शरीर में दिखने वाले ये लक्षण बताते हैं धीरे-धीरे कम हो रहा कोलेजन, त्वचा-बाल और हड्डियों पर पड़ सकता है बुरा असर

Collagen Ki Kami Ke Lakshan: कोलेजन की कमी धीरे-धीरे शरीर में असर डालती है। इसलिए इससे बचना और समय रहते इसके लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है। लेकिन बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर शरीर में कोलेजन की कमी होने पर क्या संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं, चलिए जानते हैं इसके लक्षण और कोलेजन बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय।

Collagen Ki Kami Ke Lakshan: आपने कभी गौर किया है कि अचानक त्वचा ढीली लगने लगी है, बाल तेजी से झड़ने लगे हैं या हड्डियों में अकड़न महसूस हो रही है? ये सब शरीर में कोलेजन की कमी के संकेत हो सकते हैं। कोलेजन एक जरूरी प्रोटीन है जो त्वचा, बाल और हड्डियों की सेहत को बनाए रखता है। इसकी कमी धीरे-धीरे शरीर पर असर डालती है, लेकिन हम अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेत जो बताते हैं कि अब सतर्क हो जाना चाहिए।

Collagen Ki Kami Ke Lakshan

Collagen Ki Kami Ke Lakshan

कोलेजन की कमी के लक्षण - Symptoms Of Collagen Deficiency In Hindi

त्वचा पर दिखने लगती हैं झुर्रियां और ढीलापन

अगर आपकी त्वचा पहले जैसी टाइट नहीं रही, झुर्रियां नजर आने लगी हैं या फेस पर चमक कम हो गई है, तो हो सकता है कि कोलेजन कम हो रहा हो। ये लक्षण उम्र से पहले बुढ़ापा दिखाने लगते हैं और अक्सर लोग इसे सामान्य मान लेते हैं।

End of Feed