सर्दियों में आपके हाथ-पैर भी रहते हैं ठंडे, कहीं ये गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं, 99% लोग समझते हैं नॉर्मल

Cold Feet And Hands In Winter Reason: सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे रहना आम लगता है, लेकिन कई बार यही आदत गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है। खराब ब्लड सर्कुलेशन, हार्ट से जुड़ी परेशानी या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं इसके पीछे वजह बन सकती हैं। जानिए किन हालात में इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है और कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Cold Feet And Hands In Winter Reason: सर्दियों का मौसम आते ही ज्यादातर लोग एक बात जरूर कहते हैं - मेरे तो हाथ-पैर बर्फ जैसे ठंडे रहते हैं। अक्सर हम इसे मौसम का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर बार हाथ-पैर ठंडे रहना वाकई नॉर्मल है या फिर शरीर आपको किसी गंभीर परेशानी का संकेत दे रहा है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ मामलों में यह दिल और ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी दिक्कतों की ओर इशारा कर सकता है।

Cold Feet And Hands In Winter Reason In Hindi

Cold Feet And Hands In Winter Reason In Hindi

सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे क्यों रहते हैं?

ठंड के मौसम में शरीर सबसे पहले जरूरी अंगों जैसे दिल और दिमाग को गर्म रखने की कोशिश करता है। इसके लिए हाथ और पैरों तक जाने वाली ब्लड सप्लाई थोड़ी कम हो जाती है। इसी वजह से उंगलियां और पैर ठंडे महसूस होने लगते हैं। यह एक नेचुरल प्रोसेस है और ज्यादातर हेल्दी लोगों में ऐसा होना सामान्य माना जाता है।

End of Feed