रोज सुबह नारियल पानी या नींबू-शहद पीना सही या गलत? डॉक्टर एसके सरीन ने दूर किया कन्फ्यूजन

डॉ. एस. के. सरीन ने बताया कि अगर आप सुबह उठकर गुनगुना या गर्म पानी सिर्फ इसलिए पीते हैं ताकि आपका पेट साफ हो सके और आप टॉयलेट जा सकें, तो यह तरीका बिल्कुल गलत है। उनके

बहुत से लोगों में सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना या फिर खाली पेट नारियल पानी पीने की आदत होती है। ऐसे लोगों का मानना है कि इससे शरीर डिटॉक्स होता है और लिवर स्वस्थ रहता है। वैसे क्या यह आदत वास्तव में हमारे शरीर और लिवर के लिए सही है? 'Times Network India Health Summit & Awards 2026' में देश के जाने-माने गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट डॉ. एस. के. सरीन ने इस प्रचलित धारणा और बॉडी डिटॉक्स के मिथक का भ्रम दूर किया है।

Dr Sk Sarin

डॉ. एस के सरीन से जानें सुबह खाली पेट नींबू-शहद या नारियल पानी पीना सही या गलत

पेट साफ करने के लिए गर्म पानी पीना कितना सही?

डॉ. एस. के. सरीन ने बताया कि अगर आप सुबह उठकर गुनगुना या गर्म पानी सिर्फ इसलिए पीते हैं ताकि आपका पेट साफ हो सके और आप टॉयलेट जा सकें, तो यह तरीका बिल्कुल गलत है। उनके अनुसार, बाउल मूवमेंट (पेट साफ होना) मस्तिष्क और आंतों के बीच के सीधे संबंध पर निर्भर करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सही तरीका यह है कि आप पहले फ्रेश हों और उसके बाद पानी पीएं। पेट साफ करने की प्रेरणा पानी से नहीं, शरीर के अपने नेचुरल रिफ्लेक्स से आनी चाहिए।

End of Feed