मानसून के दौरान शरीर में बढ़ जाता है चिपचिपापन, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 29, 2023, 01:55 PM IST

Skin Care Tips: मानसून में सनस्क्रीन लगाने और फेसवॉश से चेहरा धोने से कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोगों के चेहरे की त्वचा से नेचुरल ऑयल बहुत ज्यादा निकलता है। जिसके कारण कई बार गर्मियों में ब्लैक हेड्स, मुंहासे और पिंपल्स जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं।

Viscosity During Monsoon: गर्मी के बाद बरसात का मौसम तो सभी को अच्छा लगता है लेकिन मानूसन में कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो जाती हैं। इस मौसम में नमी और सीलन के कारण स्किन रूटीन ख़राब हो जाता है। कभी-कभी हम कितनी भी कोशिश कर लें, हमारी त्वचा एक अलग ही मूड में आ जाती है, खासकर मानसून के दौरान। फिर हम सुबह चिपचिपे चेहरे या चिपचिपे टी-जोन के साथ उठते हैं और यकीन मानिए, हमारा चेहरा बिल्कुल भी प्यारा नहीं लगता। इसके अलावा ऑयली त्वचा के कारण रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और पिंपल्स, दाग-धब्बे जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में हमें क्या करना चाहिए?

Clammy Skin, Skin Care, Beauty Tips

Skin Care Tips; मानसून में ऑयली स्किन से छुटकारा दिला सकते हैं ये उपाय (Image: Canva)

यह एक सामान्य कारण है क्योंकि मानसून में नमी पसीने के वाष्पीकरण को कम कर देती है, जिसके कारण अत्यधिक सीबम का उत्पादन शुरू हो जाता है और स्किन अधिक ऑयली हो जाती है। यह वाकई एक परेशानी वाली समस्या है, लेकिन कुछ आसान उपाय हैं, जिससे आप अपने चेहरे को ऑयली और चिपचिपा होने से बचा सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे -

End of Feed