नस-नस में जमे कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर निकाल देती है इस मसाले की चाय, ऐसे करेंगे सेवन तो सेहत को भी मिलेंगे गजब फायदे

Tea To Lower Cholesterol: किचन में मौजूद ये मसाला सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। वेट लॉस से लेकर डायबिटीज और हृदय रोगों के खतरे को कम करने तक इसके कई चमत्कारी फायदे हैं। इसकी चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में भी बहुत मदद मिल सकती है।

Tea To Lower Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए चाय-कॉफी का अधिक सेवन स्वस्थ नहीं माना जाता है। खासकर, सुबह खाली पेट तो इनका सेवन करने से सख्त परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ ऐसी हर्बल चाय हैं, जिन्हें कोलेस्ट्रॉल रोगी बिना किसी संकोच के पी सकते हैं और ये उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। हमारे किचन में भी कुछ ऐसी देसी जड़ी-बूटियां और मसाले मौजूद हैं, जिनकी अगर चाय बनाकर पी जाए, तो नसों भरे हुए गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत मदद मिल सकती है। कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए ऐसी ही एक बेहतरीन चाय है दालचीनी की चाय। आपको बता दें किचन में मौजूद ये मसाले सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। वेट लॉस से लकर डायबिटीज और हृदय रोगों के खतरे को कम करने तक इसके कई चमत्कारी फायदे हैं। इसकी चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में भी बहुत मदद मिल सकती है। इसलिए इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। यहां जानें कोलेस्ट्रॉल कम करने के में यह कैसे लाभकारी है और इसे कैसे तैयार करें।

Cinnamon Tea Benefits For Lowering Cholesterol

Cinnamon Tea Benefits For Lowering Cholesterol

दालचीनी की चाय कैसे कम कर सकती है कोलेस्ट्रॉल - Cinnamon Tea Benefits For Lowering Cholesterol

दालचीनी को कई अध्ययनों में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए प्रभावी दिखाया गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, डायबिटीज रोगियों पर किये गए अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों को दालचीनी दी गई उनमें कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम देखा गया। शोधकर्ताओं ने दालचीनी के लिपिड के स्तर पर प्रभाव को समझने के लिए कुछ अध्ययनों की समीक्षा की, जिसमें यह पाया गया है कि यह गुड, बैड और ट्राइग्लिसराइड तीनों तरह के लिपिड के स्तर में सुधार करने में मदद कर सकती है। इसलिए इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है।

End of Feed