भारत के राज्य केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम जिले में हैजा का प्रकोप देखने मिला है। जहां इसके चलते एक 26 वर्षीय नौजवान की मौत भी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मामला राजधानी तिरुवनंतपुरम के नेय्याट्टिनकारा में स्थित एक निजी देखभाल गृह का है। जहां इस व्यक्ति को सोमवार के दिन गंभीर उल्टी और दस्त की शिकायत हुई जिसके बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
हालांकि शुरुआत में इसे फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा था, लेकिन इसकी होम केयर से बाद में 2 और लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां की गई जांच में इन सभी को हैजा की पुष्टि की गई है। इसके बाद लगभग 10 और लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें इस तरह के ही लक्षण दिख रहे थे। इस तरह कुल मरीजों की संख्या 16 पहुंच गई है।
रोकथाम के लिए उठाए कदम
केरल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नेय्याट्टिनकरा इलाके में बीमारी की रोकथाम के उपाय तेज कर दिए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश भी दे दिए गए हैं। वहीं जिन लोगों में हैजा के समान लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उनका भी एहतियात के तौर पर इलाज का इंतजाम किया जा रहा है।
कैसे फैलता है हैजा?- How does cholera spread?
हैजा या कॉलेरा का संक्रमण काफी तेजी से फैलने वाला एक रोग है, जो अधिकांश दूषित पानी या खाने की वजह से फैलता है। हैजा का बैक्टीरिया ज्यादातर गंदे पानी में होता है। इसके कारण दक्षिण एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे देशों में हैजा हर साल फैलते हुए देखा जाता है।
हैजा से बचाव के उपाय - Cholera Prevention Tips
- अपने हाथों को बिना धोए कुछ भी खाने से बचें।
- अपने आसपास सफाई का ख्याल रखें।
- पीने के पानी को हमेशा उबालकर प्रयोग करें।
- बाजार का खुला खाना बिल्कुल बंद कर दें।
