Childhood obesity: क्या बढ़ रहा है आपके बच्चे का वजन, मोटापा कम करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 4, 2023, 10:54 AM IST

Childhood obesity: अगर आपका बच्चा भी मोटापे का शिकार हो गया है तो उन्हें बचाने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। चिल्ड्रेंन्स में गलत खानपान और गलत आदतों की वजह से मोटापा को बढ़ावा मिलता है। तो चलिए जानते हैं इससे बचने के उपाय।

आजकल ज्यादातर बच्चों में मोटापे की शिकायत देखने को मिलती है। जंक फूड खाने के साथ साथ बच्चे घर में बैठकर फोन देखना या गेम खेलना पसंद करते हैं। आजकल बच्चे आउटडोर गेम्स पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में उनके शरीर पर मोटापा बढ़ने लगता है। मोटापे के साथ ही इनके शरीर में कई बिमारियां भी दस्तक देने लगती हैं, जिसके चलते बच्चों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये मोटापा केवल शरीर के बाहर के लिए ही नहीं बल्कि अंदर से भी शरीर के लिए हानिकारक है। इस तरह से बढ़ते मोटापे से आलस के साथ ही कई बीमारियां भी जकड़ सकती हैं।

Childhood obesity: क्या बढ़ रहा है आपके बच्चे का वजन, मोटापा कम करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

मोटापे के खास कारण

जो पेरेंट्स अपने बच्चों के खाने पीने का ध्यान नहीं देते उनके बच्चों में ये शिकायतें ज्यादातर देखने को मिलती हैं। गलत खान पान की वजह से शरीर में अधिक मात्रा में फैट जमा होने लगता है। कई बच्चों में जींस और हॉर्मोंस के कारण भी बॉडी फैटी होने लगती है। इसका सीधा मतलब है कि उनमें मोटापा आनुवांंशिक है।

End of Feed