हार्दिक पांड्या से विराट कोहली तक, फिट रहने के लिए रोज ये 3 योगासन करते हैं सेलिब्रिटीज, जानें इसके फायदे

Celebrity Favorite Yogasan: क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक के तमाम सिलेब्रिटीज अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा अलर्ट रहते हैं। एक्सरसाइड और डाइट के अलावा कुछ ऐसे योगासन भी हैं, जिससे उनके दिन की शुरुआत होती है। आइये इसके बारे में और डिटेल में जानते हैं।

Celebrity Favorite Yogasan: कहते हैं कि दिनचर्या अगर अच्छी हो तो तन और मन स्वस्थ रहता ही है। अब हमारे बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स को ही देख लिजिए। आपके फेवरेट सेलिब्रिटीज अपने काम के साथ-साथ डेली रूटीन और फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। शायद यही कारण है कि मैदान पर क्रिकेटर्स और पर्दे पर अपना बेस्ट दे पाते हैं। आज हम आपको 3 ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सेलिब्रिटीज का फेवरेट है और उनकी फिटनेस का सीक्रेट भी है।

Hardik Pandya, Virat Kohli Practice These 3 Yogasan Regularly Know The Health Benefits

3 Celebrities Favorite Yogasan And It's Health Benfefits-

सुखासन

सुखासन सबसे सरल योगासनों में से एक है। इसको सरल आसन भी कहा जाता है। नाम से ही स्पष्ट है कि सुखासन से अर्थ सुख से बैठना है। सुखासन किसी भी उम्र या स्तर पर किया जा सकता है। इस आसन को करने से शरीर और दिमाग शांत होता है। इससे आपकी थकान, टेंशन, एंग्जाइटी और डिप्रेशन दूर होती है। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी भी सीधी होती है और पीठ भी मजबूत होती है।

सुखासन कैसे करें-

1) इस आसन को करने के लिए मैट पर पैरों को फैलाकर बैठ जाएं। इस दौरान पीठ को सीधा रखें।

2) अब दोनों पैरों को बारी-बारी से क्रॉस करते हुए घुटनों से भीतर की तरफ मोड़ें। घुटने बाहर की तरफ रखें और पालथी मारकर बैठ जाएं।

End of Feed