हेल्थ

कम आयु के लोगों में तेजी से बढ़ रहा कैंसर का खतरा, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

कैंसर का खतरा बुजुर्गों को ज्यादा होता है, आमतौर पर लोग इस बात पर यकीन करते हैं। लेकिन अमेरिका जैसे सुपर पावर देश से सामने आए आंकड़ों की मानें तो 50 साल से कम उम्र के लोगों में कैंसर काफी तेजी से फैल रहा है। रिपोर्ट में कुछ खास तरह के कैंसर के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

cancer in young age

कैंसर एक गंभीर और जटिल बीमारी है, जो हमारे लिए जानलेवा भी हो सकती है। कैंसर से पीड़ित व्यक्ति के शरीर की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। आपको बता दें कि स्वस्थ कोशिकाएं शरीर की आवश्यकता के अनुसार बढ़ती हैं जबकि कैंसर कोशिकाएं बिना नियंत्रण के बढ़ती रहती हैं। जो धीरे-धीरे ट्यूमर या गांठ का रूप ले लेती हैं। कैंसर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है, जिसका समय पर इलाज कराना जरूरी होता है। कैंसर को बुजुर्गों का रोग माना जाता था, लेकिन आज कम उम्र में भी कैंसर के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। अमेरिका से सामने आई एक रिपोर्ट के आंकड़ों की मानें तो 50 साल से कम उम्र के लोगों में कैंसर काफी तेजी से फैल रहा है। रिपोर्ट में कुछ खास तरह के कैंसर के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

क्या कहती है रिपोर्ट?

अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) में हुई एक रिसर्च की मानें तो साल 2010 से 2019 के बीच देश में 50 साल से कम उम्र के लोगों में कई तरह के नए कैंसर का खतरा देखा गया है। जर्नल कैंसर डिस्कवरी में छपी एक रिपोर्ट की फाइंडिंग्स के मुताबिक, शोध किए गए 33 तरह के कैंसर के कुल मामलों में से 14 मामलों में कम से कम एक युवा वर्ग शामिल है।

क्यों बढ़ रहे कैंसर के मरीज?

रिपोर्ट में कैंसर के बढ़ते मामलों के पीछे कारण भी बताए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि कैंसर की स्क्रीनिंग या डिटेक्शन में बदलाव और क्लिनिकल डायग्नोस और कोडिंग में अपडेट शामिल हैं। इस रिपोर्ट में शामिल आंकड़ों लगभग 9 साल की अवधि के हैं। साल 2010 से 2019 तक कैंसर के मामले और साल 2022 तक कैंसर से होने वाली मौत के रुझान की जांच की है।

शोध में पता चला है कि कोलोरेक्टल, किडनी, यूटेराइन और पैंक्रियाटिक कैंसर के मामले सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। जबकि लंग्स और प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं युवा महिलाओं में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। जिसमें साल 2010 के मुकाबले साल 2019 में लगभग 4800 ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article