क्या नवरात्रि व्रत में कॉफी पी सकते हैं? ये फायदेमंद है या नुकसानदेह, एक्सपर्ट से जानें कितना सेफ इसका सेवन

Can We Drink Coffee In Navratri fast: व्रत के दौरान कॉफी के सेवन को लेकर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिलते हैं, कुछ इसे सेफ बताते हैं तो कुछ नुकसानदेह। व्रत के दौरान कॉफी पीने से व्रत टूट सकता है या नहीं, इसका सेवन कितना सेफ है, इस लेख में एक्सपर्ट से जानें जरूरी जानकारी।

Can We Drink Coffee In Navratri fast: बहुत से लोगों को अक्सर हम देखते हैं कि वे व्रत के दौरान चाय का सेवन करते हैं। साथ ही, इसके साथ घी में भुने मखाने जैसे कुछ हेल्दी स्नैक्स भी लेते हैं। लेकिन जो लोग कॉफी के शौकीन हैं, वे अक्सर इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि क्या व्रत के दौरान कॉफी का सेवन कर सकते हैं या नहीं। क्योंकि इस बात को लेकर लोगों के अलग-अलग मत हैं, कोई कहता व्रत के दौरान कॉफी का सेवन किया जा सकता है, तो कोई कहता है कि इसका सेवन वर्जित है। फिर ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आता है तो फिर लोग चाय क्यों पीते हैं? व्रत के दौरान कॉफी पीनी चाहिए या नहीं, इसका सेवन कितना सेफ है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम जानें व्रत के दौरान कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदेह।

Can We Drink Coffee In Navratri fast

Can We Drink Coffee In Navratri fast

क्या नवरात्रि व्रत के दौरान कॉफी पी सकते हैं - Can We Drink Coffee In Navratri fast In Hindi

व्रत के दौरान चाय या कॉफी को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। कुछ लोग कॉफी पीते हैं, तो कुछ लोग नहीं। कॉफी पीने से आपका व्रत टूट सकता है या नहीं, इसको लेकर कोई सटीक जवाब नहीं है। क्योंकि अलग-अलग क्षेत्र के लोगों की मान्यताएं भी अलग हैं। सभी अपने तरीके से उपवास रखते हैं। लेकिन अगर सेहत के लिहाज से बात करें, तो आपको बता दें कि व्रत के दौरान कॉफी का सेवन किया जा सकता है। लेकिन इसका बहुत थोड़ी मात्रा में सेवन करना चाहिए। 1-2 कप से अधिक न पिएं।

End of Feed