Breathing Exercise Benefits: बीपी, शुगर की बीमारी में फायदेमंद होती है ब्रीदिंग एक्सरसाइज, जानें कितनी देर रोज करना देगा लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 11:01 PM IST

Breathing Exercise Benefits: ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से आप कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। यह आप मेंटल हेल्थ में सुधार लाने के साथ-साथ मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियों को भी दूर कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं ब्रीदिंग एक्सरसाइज से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रीदिंग एक्सरसाइज से ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
  • शुगर कंट्रोल करने के लिए करें ब्रीदिंग एक्सरसाइज
  • नींद की गुणवत्ता में सुधार लाए ब्रीदिंग एक्सरसाइज

Breathing Exercise Benefits: ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से न सिर्फ आप शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं, बल्कि यह मानसिक रूप से भी आपको मजबूत कर सकता है। इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से भावनात्मक और आध्यात्मिक लाभ भी होते हैं। ब्रीदिंग एक्सरसाइज तनाव को कम करने से लेकर ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियों को भी दूर कर सकता है। इसके अलावा ब्रीदिंग एक्सरसाइज से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लाभ-

Breathing Exercise Benefits

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से सेहत की कई परेशानियां होंगी दूर

ब्लड शुगर करें कंट्रोल

ब्रीदिंग एक्सरसाइज की मदद से आप अपने शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। यह इंसुलिन के स्तर को भी प्रभावी ढंग से कंट्रोल करता है। अगर आप डायबिटीज की परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो रोजाना ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करें।

End of Feed