Dengue Vaccine: अब डेंगू से मौत का खतरा होगा कम, ब्राजील ने पहली सिंगल-डोज वैक्सीन को दी मंजूरी

World's First Single-Dose Dengue Vaccine: डेंगू मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बीच अब राहत की खबर आई है। बता दें डेंगू से मौत का खतरा कम करने के लिए ब्राजील ने दुनिया की पहली सिंगल-डोज डेंगू वैक्सीन Butantan-DV को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन हल्के बुखार से लेकर गंभीर डेंगू तक सभी स्ट्रेन से सुरक्षा देने की क्षमता रखती है। यह वैक्सीन कितनी कारगर है और काम करती है, चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

World's First Single-Dose Dengue Vaccine: डेंगू हर साल ना जाने कितने परिवारों की खुशियों पर ब्रेक लगा देता है। इसकी वजह से लोगों को तेज बुखार, प्लेटलेट्स में गिरावट, थकान-कमजोरी और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, और गंभीर मामलों में यह मरीज की जान तक ले लेता है। लोगों को इसके लिए खूब अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

सिंगल-डोज डेंगू वैक्सीन

सिंगल-डोज डेंगू वैक्सीन

ऐसे में दुनिया की पहली सिंगल-डोज डेंगू वैक्सीन की मंजूरी किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। ब्राजील ने Butantan-DV को हरी झंडी दिखाकर पूरी दुनिया को उम्मीद दी है कि अब डेंगू से मौत का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह खबर दिल को सुकून देने वाली है और आने वाले समय में डेंगू से लड़ाई को आसान बना सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह वैक्सीन खासकर उन देशों के लिए उम्मीद है, जहां हर साल डेंगू से हजारों लोगों की जान चली जाती है। नई मंजूरी के बाद डेंगू से मौत का खतरा काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

End of Feed