हेल्थ

घर की छत पर ये 'जादुई' साग क्यों उगा रहीं सोहा आली खान?

Soha Ali Khan ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उनके घर के गार्डन में हरे-भरे माइक्रोग्रीन्स (बहुत छोटे-छोटे अंकुरित पत्तेदार साग) लगे दिख रहे हैं।

Image

छत पर ये खास साग उगा रहीं सोहा अली खान, सर्दियों में सेहत का है रामबाण (Photo: Instagram)

Health Benefits of Microgreens: अभिनेत्री सोहा अली खान अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी हेल्दी डाइट से जुड़ी बातों को अपने फैंस से शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने घर में हेल्दी माइक्रोग्रीन्स उगाना शुरू किया है।

सोहा अली खान ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उनके घर के गार्डन में हरे-भरे माइक्रोग्रीन्स (बहुत छोटे-छोटे अंकुरित पत्तेदार साग) लगे दिख रहे हैं। ये पौधे अभी कुछ इंच ही ऊंचे हैं, लेकिन इनमें पोषक तत्व बहुत ज्यादा होते हैं। वीडियो पोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा, "मैं अपने माइक्रोग्रीन्स उगा रही हूं, जल्द इसके बारे में बताऊंगी।"

माइक्रोग्रीन्स को आम बोलचाल की भाषा में 'अंकुरित साग' कहते हैं। यह एक तरह के छोटे, नव विकसित पौधे होते हैं, जो सब्जियों, अनाज और हर्ब्स (जड़ी-बूटियों) से उगाए जाते हैं। इन्हें उगाने के 7–21 दिन के बाद काटा जाता है।

अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन के अनुसार, माइक्रोग्रीन्स में विटामिन, मिनरल और अन्य स्वास्थ्यवर्धक यौगिक (जैसे विटामिन-सी, विटामिन-ई आदि) अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यही वजह है कि आजकल सेलिब्रिटी और फिटनेस लवर्स इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं।

सोहा अली खान लंबे समय से बाहर का जंक फूड अवॉइड करती हैं और ज्यादातर घर का बना पौष्टिक खाना खाती हैं। वह योगा, वर्कआउट और अच्छी नींद को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाती हैं।

सोहा इन दिनों 'ऑल अबाउट हर' नाम का पॉडकास्ट कर रही हैं। इसमें कामकाजी महिलाओं की परेशानियां, दफ्तर और घर के बीच संतुलन बनाने की कोशिश, निवेश और मेंटल हेल्थ को मैनेज करने के तरीकों जैसे विषयों पर बातें होती हैं। इस पॉडकास्ट में अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी महिलाएं आ रही हैं।

(इनपुट - IANS Hindi)

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article