इन बीमारियों की वजह से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा, ब्लड प्रेशर के अलावा ये गंभीर बीमारी भी बनती है कारण

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 9, 2023, 11:48 AM IST

Heart attack risk factor: देशभर में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हार्ट अटैक की वजह से हर उम्र के लोगों की जान जा रही है। इस बीच सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्मों के मशूहर निर्देशक सिद्दीकी इस्माइल की 63 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

Heart attack risk factor: देशभर में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हार्ट अटैक की वजह से हर उम्र के लोगों की जान जा रही है। इस बीच सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्मों के मशूहर निर्देशक सिद्दीकी इस्माइल की 63 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' का निर्देशन किया था। हार्ट अटैक तब होता हैजब नसों में रुकावट होने लगती है और दिल को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता है। हार्ट अटैक का मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खान को भी माना जाता है। वहीं कई बीमारियों की वजह से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। हार्ट अटैक से बचने के लिए बचाव जरूरी है इसलिए आपको हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ाने वाले फैक्टर्स की जानकारी होनी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है।

Heart attack risk factor

इन वजहों से बढ़ता जा रहा है हार्ट अटैक का खतरा

कोलेस्ट्रॉल

हार्ट अटैक का मुख्य कारण है कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की मुख्य वजह है खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने की कोशिश करें। नियमित रूप से व्यायाम करने से भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।

End of Feed