बॉडी पर खुद-ब-खुद पड़ रहे हैं नीले निशान? हो सकती है ब्लड और न्यूट्रिएंट्स से जुड़ी कमी, जानें कैसे पाएं छुटकारा

Body par neele nishan kyon padte hain: अगर आपकी बॉडी पर बिना चोट नीले निशान दिखाई दे रहे हैं, तो यह सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं बल्कि विटामिन C, K, B12 या आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। ब्लड क्लॉटिंग गड़बड़ी, एनीमिया और कमजोर वेसल्स भी इसके कारण हो सकते हैं। जानें कैसे पहचानें और किन खाद्य पदार्थों से इस कमी को पूरा करके नीले निशानों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Body par neele nishan kyon padte hain: क्या आपके शरीर पर बिना किसी चोट या टकराव के नीले या बैंगनी निशान पड़ जाते हैं? अक्सर लोग इसे हल्का समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन यह आपके हेल्थ के लिए एक चेतावनी हो सकती है। दरअसल, ऐसे निशान शरीर में मौजूद कुछ ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स और ब्लड हेल्थ की कमी की ओर इशारा करते हैं। खासकर विटामिन C, K, B12 और आयरन जैसी कमियाँ ब्लड क्लॉटिंग और स्किन हेल्थ को बिगाड़ देती हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या बढ़ सकती है। आइए जानते हैं इन नीले निशानों के पीछे क्या वजह है और इनसे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है।

Body par neele nishan

Body par neele nishan

विटामिन C की कमी

विटामिन C शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है जो स्किन और ब्लड वेसल्स को मजबूत रखता है। इसकी कमी होने पर छोटी-सी चोट या दबाव से भी वेसल्स फट सकती हैं और नीले निशान बन जाते हैं। संतरा, आंवला और स्ट्रॉबेरी जैसे फल इसे पूरा करने में मददगार होते हैं।

End of Feed