प्रेग्नेंसी में बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, क्रोनिक हाइपरटेंशन से गर्भवती महिला को ऐसे रखें सुरक्षित

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 30, 2023, 10:37 AM IST

Gestational Hypertension: गर्भकालीन मधुमेह और उच्च रक्तचाप दो सबसे आम स्थितियां हैं जो गर्भवती माताओं को प्रभावित करती हैं। ACOG के अनुसार वैश्विक स्तर पर 10% महिलाएं गर्भधारण बाद वाली स्थितियों से प्रभावित होती हैं। जेस्टेशनल हाइपरटेंशन से गर्भवती महिलाएं खुद को कैसे सुरक्षित रख सकती हैं, आइये जानते हैं-

Chronic Hypertension in Pregnancy: मां बनना हर महिला का सपना होता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बच्चे को जन्म देना मां के लिए वरदान की तरह होता है, लेकिन आजकल स्वस्थ बच्चे को जन्म देने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आजकल माहौल बदल गया है। महिलाएं घर के कामों के अलावा बाहर काम करने लगी हैं और खान-पान भी एक जैसा नहीं रहता है, ऐसे में गर्भावस्था के दौरान कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगी हैं।

BP in Pregnancy

Gestational Hypertension: प्रेग्नेंसी में हाइपरटेंशन होने पर क्या होता है?

इन समस्याओं में सबसे आम है उच्च रक्तचाप, जो 10 में से 8 महिलाओं को प्रभावित करता है। कुछ महिलाओं को हाइपोटेंशन की भी समस्या होती है। इससे महिलाओं को परेशानी हो सकती है। जैसे सिजेरियन डिलीवरी, समय से पहले डिलीवरी, जन्म के समय कम वजन मां और बच्चे दोनों के लिए समस्या पैदा कर सकता है।

End of Feed