Summer Best Superfoods: गर्मी के मौसम ने अपनी दस्तक दे दी है। इस मौसम में फिट और हेल्दी रहना सबसे जरूरी होता है। दरअसल अगर आप फिट और हेल्दी रहेंगे, तभी आप गर्मी का मौसम झेल पाएंगे। इसके अलावा गर्मी के मौसम में बीमारियां भी काफी ज्यादा तेजी से बढ़ती है। कई लोग बीमारियों की चपेट में आकर बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आप गर्मी के मौसम में कैसे खुद का बचाव कर फिट और हेल्दी रह सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपके साथ गर्मी के मौसम में खाएं जाने वाले कुछ ऐसे बढ़िया सुपरफूड के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें आपको जरूर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
Summer Best Superfoods: गर्मियों में फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूर खाएं ये सुपरफूड।
ये भी पढ़ें - क्या एप्पल साइडर पीने से टूट सकता है व्रत? नवरात्रि में सेब का सिरका पिएं या नहीं - एक्सपर्ट से जानें जवाब
गर्मियों के मौसम में खाएं जाने वाले बेस्ट सुपरफूड (Best Superfoods for Summer Season)
नारियल पानी (Coconut Water)
गर्मी के मौसम में आपको नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। दरअसल नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जिससे आप खुद को हाइड्रेटेड रख पाएंगे। इसके अलावा नारियल पानी पेट को ठंडा रखने का भी काम करता है। नारियल पानी पीने से आप हेल्दी भी रहेंगे।
दही (Curd)
गर्मी के मौसम में खुद का फिट और हेल्दी रखने के लिए आपको दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही को आप लस्सी और छाछ के रूप में भी पी सकते हैं। दही में गुड बैक्टीरिया और प्रोटीन पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दही खाने से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।
तरबूज (Watermelon)
गर्मियों के मौसम में फलों में तरबूज बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। दरअसल तरबूज खाने से शरीर हाइड्रेट रहने के साथ ठंडा भी रहता है। साथ ही तरबूज में पानी की मात्रा भी काफी अधिक होती है, जिससे पेट भी ज्यादा देर के लिए भरा रहता है।
नींबू (Lemon)
गर्मी के मौसम में आप नींबू का सेवन करके खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं। आप नींबू का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। दरअसल नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
खीरा (Cucumber)
गर्मियों के मौसम में खाने के लिए खीरा भी बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। दरअसल खीरा खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर में गर्मी भी कम लगती है। आप खीरे का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप खीरे को सलाद, रायता या फिर जूस के तौर पर सेवन कर सकते हैं।
