Home Remedies for Back Pain: आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में इंसान कई तरह के दर्द और बीमारियों से जूझता है। खासकौर जो ऑफिस में कुर्सी में बैठकर काम करते हैं, वह सबसे ज्यादा कमर दर्द (Back Pain) से परेशान रहते हैं। पिछले कुछ सालों में ये समस्या काफी तेजी के साथ बढ़ी है। अगर आप भी कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे रामबाण घरेलू उपायों (Home Remedies for Back Pain) के बारे में बताएंगे, जिनसे आप भी अपना कमर दर्द कर सही कर पाएंगे।
Home Remedies for Back Pain: कमर दर्द में इन घरेलू उपायों से जल्द मिलेगा आराम।
कमर दर्द के घरेलू उपाय (Home Remedies for Back Pain)
रोज करें एक्सरसाइज और योग
कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको रोज योग और एक्सरसाइज करना चाहिए। एक्सरसाइज और योग करने से आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा।
रोज करें वॉक
फिट रहने के लिए वॉक करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको रोज वॉक करनी चाहिए। आप सुबह और शाम, किसी भी समय वॉक करें। रोजाना वॉक करने से आपको कमर दर्द में भी काफी आराम मिलेगा।
गर्म पानी से सिकाई
कमर दर्द में गर्म पानी से सिकाई कर काफी आराम पा सकते हैं। कमर में ज्यादा दर्द होने पर आपको रोज सुबह और शाम गर्म पानी से सिकाई करनी चाहिए। आपको इससे काफी ज्यादा आराम मिलेगा।
मालिश करवाएं
कमर दर्द से निजात पाने के लिए मालिश भी एक कारगर घरेलू उपाय है। आप सरसों के तेल से कमर की मालिश कर आराम पा सकते हैं। आप सरसों के तेल में और मेथी डालकर गर्म कर लें और इससे कमर की मालिश कराएं। आप तिल के तेल से भी अपने कमर की मालिश करा सकते हैं। इसके अलावा आप सरसों का तेल में लहसुन की कलियां डालकर भी कमर की मालिश करवा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
