Anjeer Benefits For Weight Gain: जो लोग दुबले-पतले व शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं, उन्हें इसकी वजह से कई बार लोगों के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। शरीर के दुबलेपन के चलते कई बार लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं। वे अपना वजन बढ़ाने की कोशिश तो करते हैं, खूब-खाते भी हैं, लेकिन उनके शरीर को कुछ भी लगता नहीं है। ऐसे में इसको लेकर बड़े परेशान रहते हैं। लेकिन ऐसे लोग अक्सर कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से उनका वजन नहीं बढ़ता है। वजन बढ़ाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात जिसका आपको ध्यान रखने की जरूरत होती है, वह है कैलोरी की खपत। वजन बढ़ाने के लिए आपको अधिक कैलोरी का सेवन करने की जरूरत होती है। आपको ऐसी चीजें डाइट में शामिल करने की जरूरत होती हैं, जो कैलोरी से भरपूर हों। ये आपकी नियमित अधिक कैलोरी की खपत को पूरा करने में मदद करते हैं। ऐसे में कुछ ड्राई फ्रूट्स का सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे कुछ ड्राई फ्रूट्स हैं, जिनका अगर आप नियमित सेवन करें, तो इससे आपको वजन बढ़ाने में बहुत मदद मिल सकती है। वजन बढ़ाने के लिए ऐसा ही एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है अंजीर। अगर आप सही तरीके से अंजीर को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं, तो यह न सिर्फ आपके शरीर को फौलाद जैसी मजबूत बनाएगा, बल्कि तेजी से वजन भी बढ़ाएगा। यहां जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका।
Benefits Of Figs Anjeer For Weight Gain
वजन बढ़ाने के लिए अंजीर के फायदे - Benefits Of Figs Anjeer For Weight Gain
जैसी कि हमने शुरुआत में ही बताया है, वजन बढ़ाने के लिए कैलोरी से भरपूर चीजों का सेवन करने की जरूरत होती है। ऐसे में अंजीर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह एक कैलोरी से भरपूर ड्राई फ्रूट है। इसके हर 100 ग्राम में 320 के आसपास कैलोरी होती हैं। इसलिए सामान्य व्यक्ति को इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इससे वजन बढ़ता है। लेकिन ये वजन बढ़ाने का एक हेल्दी तरीका है। वजन बढ़ाने के साथ-साथ ये आंतों को स्वस्थ रखने, पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखने, हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।
वजन बढ़ाने के लिए अंजीर कैसे खाएं - How To Eat Anjeer For Weight Gain
अगर आप तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अंजीर को कुछ अन्य चीजों के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इससे इनकी कैलोरी की मात्रा और स्वास्थ्य लाभ दोनों ही कई गुणा बढ़ जाते हैं।
- आप 2-4 अंजीर के टुकड़े दूध में उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
- 1-2 चम्मच शहद में भिगोकर अंजीर खा सकते हैं।
- अंजीर को अपने शेक और स्मूदी में शामिल कर सकते हैं।
- दलिया या ओट्स आदि में अंजीर डालकर खा सकते हैं।
इस तरह सेवन करने से आपको अधिक कैलोरी मिलेगा और तेजी से वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। नियमित इस तरह सेवन करने से आपको कुछ ही दिनों में फायदा मिलने लगेगा
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
