पाचन शक्ति बढ़ाने और रीढ़ मजबूत करने में कारगर वक्रासन, लेकिन रखें ये सावधानियां

Vakrasana ke fayde in hindi: वक्रासन एक सरल लेकिन बेहद प्रभावी योगासन है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने से लेकर रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने तक कई फायदे देता है। यह कमर-दर्द, तनाव और गैस जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है। लेकिन इसे सही तरीके से करना जरूरी है, वरना नुकसान भी हो सकता है। जानिए वक्रासन करने का सही तरीका, इसके फायदे और किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

Vakrasana ke fayde in hindi: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पाचन संबंधी परेशानियां, कमर दर्द और मानसिक तनाव आम हो चुके हैं। योग इन समस्याओं का सरल और असरदार समाधान देता है। इन्हीं में से एक है वक्रासन, जिसे रीढ़ की मजबूती और पाचन सुधरने के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। सही तरीके से किया जाए तो यह शरीर को लचीला बनाता है और मन को शांत करता है। आइए समझते हैं इसका सही अभ्यास और जरूरी सावधानियां।

वक्रासन क्या है और कैसे करें

वक्रासन क्या है और कैसे करें

वक्रासन क्या है और कैसे करें

मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ योगा के अनुसार वक्रासन रीढ़ और कमर को घुमाकर किया जाने वाला सरल आसन है। इसके लिए जमीन पर पैर सीधे रखकर बैठें। दाहिने पैर को मोड़कर बाईं जांघ के बाहर रखें। बाएं हाथ को दाहिने घुटने के ऊपर से ले जाकर दाहिने पैर के पंजे को पकड़ें और दाहिनी ओर मुड़ें। इसी तरह दूसरी तरफ भी दोहराएं। इस दौरान सांस सामान्य रखकर लगभग 25–30 सेकंड तक स्थिति बनाए रखें।

End of Feed