Benefits Of Turmeric: गर्मियों में इन तरीकों से करें हल्दी का सेवन, बॉडी रहेगी कूल, जानें लेने का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 20, 2023, 04:41 PM IST

हल्दी एक ऐसी ही सामग्री है जिसे सिर्फ सर्दी में ही नहीं बल्कि गर्मी के मौसम में भी सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सर्दी जुकाम से लेकर स्किन को ग्लोइंग बनाने तक में कारगर मानी जाती है।

Benefits Of Turmeric: गर्मियों में अक्सर ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जो शरीर को ठंडक पहुंचाए और साथ ही बॉडी को हाइड्रेट रखे। शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने के लिए अमुमन लोग शरबत, लस्सी, रायता और सलाद का सेवन करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि हमारे घर के किचन में कई ऐसी चीजें उपलब्ध हैं जो सेहत को कई फायदे पहुंचाती हैं। हल्दी भी इसी में से एक है। हल्दी एक ऐसी ही सामग्री है जिसे सिर्फ सर्दी में ही नहीं बल्कि गर्मी के मौसम में भी सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सर्दी जुकाम से लेकर स्किन को ग्लोइंग बनाने तक में कारगर मानी जाती है। हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है जो दर्द और अदंरूनी चोट को ठीक करने में मदद करती है। इसके साथ ही ये एंटी-एजिंग की समस्या स्किन हेल्थ, हृदय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करती है। कुछ अध्ययनों में यह पता चला है कि यह मधुमेह यानि डायबिटिज़ कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको गर्मियों में हल्दी के सेवन का सही तरीका बताएंगे और साथ ही बताएंगे कि इसके सेवन से क्या फायदे मिल सकते हैं।

Untitled design

गर्मियों में हल्दी के सेवन का ये है सही तरीका (Source:istock)

इस तरह करें हल्दी का सेवन

केला और अनानास हल्दी स्मूदी

केला और अनानास हल्दी स्मूदी का सेवन करने से बॉडी कूल रहती है। इसको तैयार करने के लिए एक ब्लेंडर में केले के टुकड़े, पाइनएप्पल, थोड़ा सा गाजर का जूस, नींबू का रस और कुछ चम्मच पीसी हुई हल्दी डालकर इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और फिर ठंडा करके इसका सेवन करें।

End of Feed