ज्वाला गुट्टा ने ब्रेस्ट मिल्क किया दान: जानें क्या है 'लिक्विड गोल्ड' का महत्व

दूध दान की परंपरा कोई नई नहीं है। भारत में 'धात्री मां' या 'दूध माता' का जिक्र सदियों पुरानी कहानियों में मिलता है। पुराने समय में जब किसी महिला को दूध नहीं आता था या वह बच्चा खो देती थी, तो दूसरी महिला अपने दूध से उस शिशु को पालती थी। यह एक 'पवित्र कर्तव्य' माना जाता था।

भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा अपने आक्रामक ड्रॉप शॉट्स और फोर फोरहैंड सर्विस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी 'सर्विस' की जिसकी चौतरफा चर्चा है! उन्होंने करीब 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क दान किया। उनके एक्टर-डायरेक्टर पति विष्णु विशाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

Jwala Gutta

ज्वाला गुट्टा ने ब्रेस्ट मिल्क किया दान: जानें क्या है 'लिक्विड गोल्ड' का महत्व (Photo: Jwala Gutta Instagram)

उन्होंने यह दान 'अमृतम फाउंडेशन' के जरिए किया, जो माओं से स्तन दूध इकट्ठा करके उसे जरूरतमंद नवजातों तक पहुंचाने का काम करता है। यह दूध आगे चेन्नई के इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ एंड हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रन को भेजा गया। भारत में पिछले तीन दशक से भी ज्यादा समय से ब्रेस्ट मिल्क बैंक अपना काम कर रहा है। सवाल उठता है कि आखिर इससे फायदा क्या है और कैसे ये जरूरतमंद शिशुओं तक पहुंचता है।

End of Feed