किचन में मौजूद यह पिद्दी सा मसाला सेहत के लिए है संजीवनी बूटी, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Health Tips in Hindi: आज के दौर में हम छोटी-छोटी बीमारियों के लिए डॉक्टरों के पास दौड़ते हैं। आज हम आपको घर में रखे मसालों में रखी बड़ी इलायची के फायदे भी बताने जा रहे हैं। जो आपकी छोटी-मोटी बीमारियों को तुरंत दूर भगा देगा। आइये जानते हैं कैसे करें इसका सेवन-

Black Cardamom Health Benefits: हरी इलायची के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन एक इलायची का रंग भी काला होता है, इसका उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है। काली इलायची औषधीय गुणों का भंडार है। यह ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। बड़ी इलायची में मौजूद पोषक तत्व कई घातक बीमारियों को ठीक करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं बड़ी इलायची के फायदों के बारे में-

Liver Health, Health Tips, black cardamom

बड़ी इलायची के फायदे, उपयोग और नुकसान (Image: canva)

आयुर्वेद के अनुसार, बड़ी इलायची पित्त को शांत करने का काम करती है, नींद लाती है। यह हृदय और लिवर को स्वस्थ रखती है। बड़ी इलायची भूख बढ़ाती है, भोजन पचाती है, मुंह की दुर्गन्ध दूर करती है। यह पेट फूलना दूर करती है, उल्टी बंद करती है, घाव भरता है। इसके सेवन से पेशाब खुलकर आता है, बुखार उतर जाता है।

End of Feed