Evening Habits To Avoid Weight Loss In Hindi: वजन कम करने के लिए आपने अक्सर देखा होगा कि लोग अपने दिन की शुरुआत स्वस्थ आदतों के साथ करते हैं। लेकिन शाम के समय वह कुछ ऐसी गलतियां वह कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से उनकी वेट लॉस जर्नी प्रभावित होती है। सुबह, दिन और रात की तरह शाम के समय भी आपको अपने रूटीन को मेंटेन रखने की जरूरत होती है। अगर आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी में तेजी लाना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों का बहुत खास ध्यान रखने की जरूर होती है। शाम को छोटी-मोटी भूख लगने पर कई बार लोग कुछ अनहेल्दी भी खा लेते हैं। इस तरह की कई अन्य चीजें भी हैं, जो आपके वेट लॉस को प्रभावित कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Evening Habits To Avoid Weight Loss In Hindi
वजन कम करना है तो बदलें अपनी शाम की ये आदतें - Bad Evening Habits That Affect Weight Loss In Hindi
अनहेल्दी खाने से बचें
शाम के स्नैक्स में आमतौर पर लोग चाय के साथ बिस्किट या कुछ अन्य अनहेल्दी चीज खा लेते हैं, जिसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी होती हैं। इस तरह की चीजें आपके दिनभर की मेहनत को खराब कर सकती हैं। इसलिए आपको ऐसा करना से बचना चाहिए। शाम के समय आप भुने चने, मुरमुरा चाट, मखाना, मूंगफली या अन्य ड्राई फ्रूट का सेवन कर सकते हैं।
शाम को एक्टिव न रहना
ज्यादातर लोग ऐसा मानते हैं कि सुबह वर्कआउट करने के बाद उन्हें कुछ और करने की आवश्यकता नहीं है। वे दिनभर सोफे पर पड़े रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि शाम के समय भी आपको एक्टिव रहना चाहिए। आप अगर बहुत भारी वर्कआउट नहीं कर सकते हैं, तो शाम को आधा घंटा सिर्फ वॉक कर सकते हैं। इससे वजन कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिलेगी।
हाइड्रेट न रहना
हाइड्रेट रहने का अर्थ यह नहीं है कि आप दिनभर पानी पीते रहें, लेकिन पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। लेकिन बहुत से लोगों के साथ यह देखने को मिलता है कि वे एक बार में काफी पानी पी लेते हैं, फिर काफी-काफी समय तक पानी नहीं पीते हैं। लेकिन आपको ऐसी गलती करने से सख्त बचना चाहिए। आपको शाम के समय पानी पीते रहना चाहिए।
चाय-कॉफी से बचें
शाम के समय अगर आप चाय-कॉफी का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। इससे आपकी वेट लॉस जर्नी प्रभावित हो सकती है। इसलिए आपको इस तरह की गलती से बचना चाहिए।
शाम को बहुत कुछ हैवी खाना
आपको बता दें कि देर शाम हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान बहुत भारी खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में कोशिश करें कि कुछ भी भारी सिर्फ दोपहर के भोजन में खा लें। लेकिन ज्यादा शाम होने के बाद इससे बचें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
