थायराइड का अचूक उपाय हैं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, बस महिलाएं ऐसे कर लें फॉलो, महीने भर में मिलने लगेंगे रिजल्ट

Ayurvedic Remedies For Thyroid: थायराइड से पीड़ित महिलाओं में अनियमित पीरियड्स, गंभीर ऐंठन और दर्द, गर्भधारण में परेशानी, असामान्य ब्लड फ्लो, पीसीओएस आदि जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। अच्छी बात यह कि कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से थायराइड फंक्शन में आसानी से सुधार किया जा सकता है। यहां जानें कैसे..

Ayurvedic Remedies For Thyroid: जब हमारी थायराइड ग्रंथि अपना काम ठीक से नहीं करती है, तो इसकी वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती है, खासकर हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी। पुरुषों की तुलना में थायराइड ग्रंथि के संचालन से जुड़ी स्थितियां महिलाओं में अधिक देखने को मिलती हैं। लंबे समय तक थायराइड फंक्शन में गड़बड़ी हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायराइडिज्म जैसी स्थितियों को जन्म दे सकती है। ये दोनों ही बहुत गंंभीर स्थिति हैं। इन स्थितियों में किसी एक थायराइड ग्रंथि या तो किसी एक हार्मोन का उत्पादन बहुत ज्यादा करती है या किसी एक का बहुत कम। यह खराब थायराइड फंक्शन का ही परिणाम है।

Ayurvedic Remedies To Improve Thyroid Function

Ayurvedic Remedies To Improve Thyroid Function

थायराइड हमारी गर्दन पर स्थित तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जो टी1 और टी3 नामक हार्मोन बनाती है। ये दोनों ही हार्मोन्स मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं, जो शरीर में अन्य हार्मोन के उत्पादन में मदद करते हैं। लेकिन जब किसी एक हार्मोन का उत्पादन अधिक या बहुत कम होता है, तो इससे मेटाबॉलिज्म गंभीर रूप से प्रभावित होता है और शरीर में हार्मोन का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ने लगता है। इसलिए थायराइड से पीड़ित महिलाओं में अनियमित पीरियड्स, गंभीर ऐंठन और दर्द, गर्भधारण में परेशानी, असामान्य ब्लड फ्लो, पीसीओएस आदि जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। अच्छी बात यह कि कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से थायराइड फंक्शन में आसानी से सुधार किया जा सकता है। यहां जानें थायराइड का अचूक उपाय माने जाने वाले आयुर्वेदिक नुस्खे।

End of Feed