मौसमी एलर्जी से परेशान हैं? आजमाएं ये 4 आयुर्वेदिक नुस्खे, नेचुरल तरीके से मिलेगी राहत

Ayurvedic Remedies For Allergy : सर्दियों में होने वाली एलर्जी एक आम समस्या है, जिससे बहुत से लोग परेशान दिखाई देते हैं। यदि आप भी इन दिनों में एलर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं और आंख, नाक से पानी लगातार बहता रहता है, तो आपको कुछ असरदार घरेलू नुस्खे ट्राई करने चाहिए। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से...

Ayurvedic Remedies For Allergy : एलर्जी एक बहुत आम समस्या है, जिससे आजकल हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। जैसे हम कभी किसी व्यक्ति से एलर्जी होने की बात सुनते हैं, वैसे ही हमारे शरीर को भी कुछ चीजों से एलर्जी हो जाती है। धूल, धुआं, फूलों का पराग, ठंडी और गर्म चीजें इसके मुख्य कारण हैं, खासकर बारिश के बाद की धूप और भी परेशानी बढ़ा देती है। छींकें रुकती नहीं, आंखों से पानी बहता है और नाक बंद होने से सांस लेने में तकलीफ होती है।

एलर्जी के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे

एलर्जी के असली कारण का पता लगाना मुश्किल होता है, लेकिन कुछ आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय बहुत कारगर साबित होते हैं। जैसे नीम की गिलोय का रस हरिद्रा खंड चूर्ण के साथ रोज लेने से पुरानी से पुरानी एलर्जी में भी आराम मिलता है। सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से शरीर में विटामिन-सी की कमी पूरी होती है और जुकाम-नजले जैसे लक्षण कम होते हैं।

End of Feed