Anemia in Women: पीरियड्स से हो सकती है खून की कमी, इन 5 संकेतों के दिखते ही खाना शुरू कर दें ये 10 चीजें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 06:22 AM IST

Anemia in Women: महिलाओं को आयरन की अधिक जरूरत होती है। दरअसल, महिलाओं को हर महीने पीरियड्स की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिससे उनके शरीर में खून की कमी हो सकती है, जिससे एनीमिया की समस्या हो सकते हैं। ऐसे में अपनी डाइट में आयरन युक्त चीजों को शामिल कर इस परेशानी से बचा जा सकता है। 

Anemia in Women: पीरियड्स से हो सकती है खून की कमी, इन 5 संकेतों के दिखते ही खाना शुरू कर दें ये 10 चीजें

Anemia in Women: शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया की समस्या हो जाती है। एनीमिया में आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं और हीमोग्लोबिन प्रभावित होता है। दरअसल, हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं मौजूद एक तरह का प्रोटीन होता है, जो ऑक्सीजन को आपके फेफड़ों से आपके शरीर के सभी ऊतकों और अंगों तक पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में यदि शरीर में खून की कमी हो जाए, तो एनीमिया की समस्या हो जाती है, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। एनीमिया के कई कारण होते हैं, जिनमें से एक पीरियड्स भी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एनीमिया की लक्षणों और इसकी इसे दूर करने के लिए खाए जाने वाली चीजों के बारे में, तो चलिे जानते हैं।

पीरियड्स में हो गई है खून की कमी? तो खाएं ये चीजें

पीरियड्स कैसे है एनीमिया का कारण

दरअसल, महिलाओं को हर महीने प्राकृतिक रूप से पीरियड्स आते हैं। वैसे तो ये सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कई बार महिलाओं को पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है। जब  पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है, तो यह एनीमिया का कारण बन जाता है। इसके वजह से हीमोग्लोबिन बनने में भी दिक्कत पैदा होने लगती है। 

एनीमिया या खून की कमी के लक्षण

  • थकान
  • कमजोरी
  • सांस लेने में दिक्कत
  • त्वचा में पीलापन
  • चक्कर आना
  • सिरदर्द

डाइट में इन चीजों को करें शामिल

पीरियड्स शुरू होने पर ही महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, महिलाओं को ज्यादा आयरन की जरूरत होती है। जिसकी पूर्ति के लिए आयरन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप रेड मीट, टर्की और क्विनोआ, पालक, फलियां, शंख, कद्दु के बीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी चीजों का भी सेवन करना चाहिए, जिनसे आयरन के अवशोषण में मदद मिले। इसके लिए विटामिन सी युक्त चीजों जैसे अमरूद, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, नींबू, कीवी, ब्रोकली, स्ट्रॉबेरी, संतरा और केले खाए जा सकते हैं।  

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article