Teeth Cavity Problem: दांतों के कीड़े खाना-पीना कर सकते हैं दूभर, इन उपायों से पाएं छुटकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 12:24 PM IST

Teeth Cavity Problem: अक्सर टॉफी-चॉकलेट और खराब खाना खाने से दांतों में कीड़ा लगने की समस्या हो जाती है, जिससे निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं...

Teeth Cavity Problem: दांतों के कीड़े खाना-पीना कर सकते हैं दूभर, इन उपायों से पाएं छुटकारा

Teeth Cavity Problem: खराब खान-पान की वजह से अक्सर लोगों को दांत में कीड़ा लगने व कमजोर होकर टूटने की समस्या हो जाती है। ऐसे में दांतों में तेज दर्द भी होता है, जिसके लिए वह तमाम तरह के ट्रीटमेंट करते हैं। हालांकि, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी दांतों में लगे कीड़े को दूर किया जा सकता है, साथ ही कमजोर दांतों को मजबूत बनाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं दांतों में लगे कीड़ों को दूर करने और उन्हें मजबूत बनाने के कुछ उपायों के बारे में, तो चलिए जानत हैं इन उपायों के बारे में, जिनसे आपके दांत सफेद भी हो जाएंगे, तो चलिए जानते हैं-

दांतों में लगे कीड़ों को इन घरेलू उपायों से करें दूर

चूना और फिटकरी

दांतों को साफ करने का सबसे अच्छा व असरदार उपाय है चूना और फिटकरी का इस्तेमाल। इनके इस्तेमाल से दांतों के कीड़े को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए किसी भी एक बर्तन में एक एक चुटकी चूना और फिटकरी में पानी की बूंदे मिलाकर उसको पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को कीड़े लगे दांत पर लगाएं। फिर दो या तीन मिनट के बाद खुद ही कीड़ा आपके मुंह से लार के रूप में निकल जाएगा।

मुलेठी के इस्तेमाल से भी दांतों में लगे कीड़े से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए मुलेठी की जड़ से दिन में दो बार ब्रश करें। दरअसल, इसमें प्रभावशाली एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। इस कारण यह दांतों से कीड़ों को दूर कर मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। 

लौंग

लौंग के इस्तेमाल से भी दांतों के कीड़े कोो दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद में लौंग के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं। दांतों के कीड़ों को दूर करने के लिए दो लौंग को बारीक पीस लें और फिर इसके पाउडर को कीड़े लगे दांतों पर लगाएं। अब इससे मुंह में लार बनने दें। 5 मिनट बाद फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। आपके दातों का कीड़ा दूर हो जाएगा। 

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article