Laal Pohe Ke Fayde: अधिकतर लोगों के घरों में सुबह नाश्ता ज्यादातर पोहा ही बनता है। पोहा आसानी से बन जाता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, लेकिन क्या कभी आपने लाल पोहे का सेवन किया है। लालपुरा हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे कई और पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। लाल पोहा लाल चावल से बना होता है। खास बात यह है कि यह वजन घटाने के लिए भी अधिकतर लोग खाते हैं। लालपोहा को सफेद पोहे की तरह ही बनाया जाता है। इसमें कई सारी वेजिटेबल्स के साथ बनाने में कई सारे फायदे मिलते हैं, आइए जानते हैं लाल पोहा के आश्चर्यजनक फायदों के बारे में।
पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
अगर आप सुबह लाल पोहा का ब्रेकफास्ट करते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद है। लाल पोहा पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया मौजूद होता है। इसके अलावा फाइबर भी होता है। जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाएं रखते हैं। इसकी मदद से पेट दर्द पेट में कब्ज गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
जोड़ों के दर्द से मिलता है आराम
लाल पोहा लाल चावल से बने होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने का भी काम करते हैं। लाल पोहे में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत करने के काम करती हैं। इसके सेवन से जोड़ों में दर्द, गठिया जैसी समस्या से फायदा मिलता है।
त्वचा के लिए है फायदेमंद
लाल पोहा स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। लाल पोहा में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है। जिसे आप की त्वचा हमेशा ग्लोइंग बनी रहती है। इसके सेवन से त्वचा में झुर्रियां व रुखेपन से निजात मिलता है।
ब्लड शुगर लेवल करता है कंट्रोल
डायबिटीज मरीजों को नाश्ते में लाल पोहे का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। लाल पोहा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम मात्रा में पाया जाता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है और लंबे समय तक एनर्जेटिक महसूस कराता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

