Acupressure Points for Gas: कई बार खान-पान के प्रभाव से पेट में भारीपन या गैस हो सकती है। एससे पेट फूलने की समस्या बन जाती है, जो काफी परेशान करती है। जिनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है। उन लोगों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। इस स्थिति में गैस की समस्या को दूर करने के लिए शरीर के कुछ ऐसे पॉइंट्स होते हैं, जिन्हें दबाकर गैस की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इस टैक्नीक को एक्यूप्रेशर कहा जाता है, जो मुख्य रूप से चाइनीज टैक्नीक है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और गैस व पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं शरीर के उन पॉइंट्स के बारे में-
गैस से राहत के लिए शरीर के इन अंगों की करें मसाज
ST36
इसे जुसानलि भी कहा जाता है। यह प्वाइंट घुटने से 3 इंच नीच स्थित होता है। इस पॉइंट पर प्रेशर डालने के लिए दो अंगुलियों को जुसानली पॉइंट पर रखें और हल्के से दबाव के साथ उंगलियों को गोलाकार गति में घुमाइये। 2-3 मिनट तक ऐसे ही मालिश करते रहे फिर दूसरे पैर भी इसी क्रिया को दोहराएं, लाभ मिलेगा।
SP6
यह पॉइंट टखने की हड्डी से लगभग 3 इंच ऊपर होता है। इस अंग को प्रेस करने के लिए एक से दो अंगुलियों को सैनिनजियाओ पॉइंट पर रखें। फिर हल्के से दबाव के साथ उंगलियों को गोलाकर आकृति में घुमाएं। इसी तरह से 2-3 मिनट तक मालिश करते रहें, फिर इसी तरह से दूसरे पैर पर भी मालिश करें। आप देखेंगे की आपकी गैस की समस्या दूर हो रही है।
CV12
ये पॉइंट शरीर में नाभि के चार इंच ऊपर की ओर स्थित होता है। इस पॉइंट पर प्रेस करने के लिए दो से तीन अंगुलियों को झोंगवान बिंदु यानी नाभि के ऊपर रखें। फिर उंगलियों की सहायता से गोलाकार गति में हल्का दबाव डालते हुए मालिस करें। फिर 2-3 मिनट तक मसाज करें। ध्यान रखें कि दबाव ज्यादा जोर से नहीं होना चाहिए। इसके बाद निश्चित रूप से आप गैस से आराम महसूस करेंगे।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

