भारतीय डॉक्टरों को सलाम! AIIMS ने ढूंढ निकाला भूलने की बीमारी का इलाज - अल्जाइमर के मरीज देखें हेल्पलाइन नंबर

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Sep 13, 2023, 11:48 AM IST

एम्स के अध्ययन में नया खुलासा हुआ है, योग से भूलने की बीमारी को दूर किया जा सकता है। योग से मेमोरी लॉस को रोकने और अल्जाइमर का इलाज करने में मदद मिल सकती है। AIIMS दिल्‍ली अल्‍जाइमर्स-डिमेंशिया पर योग के प्रभाव को लेकर लगातार रिसर्च कर रहा है। जिसमे कहा गया है कि योग, प्राणायाम, ध्‍यान और कई आसनों को करने से 40 की उम्र में या कम उम्र मे हो रही इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है ।

Delhi: एम्स के अध्ययन में नया खुलासा हुआ है, योग से भूलने की बीमारी को दूर किया जा सकता है। योग से मेमोरी लॉस को रोकने और अल्जाइमर का इलाज करने में मदद मिल सकती है। AIIMS दिल्‍ली अल्‍जाइमर्स-डिमेंशिया पर योग के प्रभाव को लेकर लगातार रिसर्च कर रहा है। जिसमे कहा गया है कि योग, प्राणायाम, ध्‍यान और कई आसनों को करने से 40 की उम्र में या कम उम्र मे हो रही इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है ।

आज के दौर में भूलना एक सामान्य बात है। लोगों में ये देखने को मिल रहा है कि सामान रखकर कहीं भूल जाते हैं या कभी कुछ चीजों को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। लेकिन अगर यह अक्सर होता है तो सावधान हो जाने की जरूरत है वहीं अगर 40 से 50 साल की उम्र आपकी हो चुकी है और इस तरह की दिक्कतें आपको हो रही है या बुढ़ापे के लक्षण आ रहे हैं तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करने की जरूरत है। आप माइल्ड कॉग्निटिव इंपेयरमेंट बीमारी की चपेट में हो सकते हैं। आपके ब्रेन में मौजूद गंभीर रोग के लक्षण हो सकते हैं एक ऐसा रोग जो आगे चलकर डिमेंशिया या अल्जाइमर की खतरनाक स्टेज पर पहुंच सकता है। दिल्‍ली AIIMS 40 की उम्र के आसपास बढ़ रहे इस रोग में योग से हो रहे फायदे को लेकर रिसर्च-स्‍टडी की है और आगे भी बड़े स्तर पर करने जा रहा है, अगर आपमें भी इस बीमारी के लक्षण हैं तो ये खबर आपके लिए है।

End of Feed