Ice Cream Vs Frozen Dessert: आइसक्रीम की जगह फ्रोजन डेजर्ट तो नहीं खा रहे आप, जानें क्या होगा इसका नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 12, 2023, 01:24 PM IST

Ice Cream Vs Frozen Dessert: चिलचिलाती गर्मी के इस मौसम में यदि हमें आइसक्रीम खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। इसलिए गर्मी का मौसम आते ही बाजार में आइसक्रीम की खपत भी पहले से ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन अधिकतर लोगों को ये नहीं पता होता कि वे आइसक्रीम खा रहे हैं या फ्रोजन डेजर्ट। यदि आप भी इनकी पहचान नहीं कर पाते हैं तो पढ़िए हमारी ये पूरी रिपोर्ट।

Ice Cream Vs Frozen Dessert: गर्मी के मौसम (Summer) में ठंडे फूड्स प्रोडक्ट्स (Cold Food Products) की खपत काफी अधिक बढ़ जाती है। भीषण गर्मी में ठंडे रसीले फल हो या उन फलों का ताजा निकला हुआ जूस इन सभी को खाने का मन सभी का होता है। ऐसी ही एक चीज है ‘आइसक्रीम’ (Ice Cream) जिसकी डिमांड गर्मी आते ही बहुत अधिक बढ़ जाती है। इसलिए अधिक मांग के कारण आइसक्रीम के नाम पर फ्रोजन डेजर्ट (Frozen Dessert) खूब धड़ल्ले से बेचा जाता है।

ice cream, frozen dessert, dessert side effects

Ice Cream Vs Frozen Dessert: आइसक्रीम बताकर फ्रोजन डेजर्ट खिलाया जा रहा है आपको?

इसके साथ ही लोग भी अक्सर आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट के बीच कंफ्यूज रहते हैं। हालांकि आइसक्रीम के नाम पर बाजार में चीजों की इतनी वैरायटी होने से कंफ्यूजन होना भी लाज़मी है। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि कैसे आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट के बीच के अंतर को पहचाना जाए।

End of Feed